बदायूं, मार्च 3 -- उझानी, संवाददाता। होली की खुशियां मातम में बदल गईं जब नोएडा से अपने घर लौट रहे बाइक सवार साला-बहनोई को डीसीएम वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में फरुखाबाद निवासी बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसा बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बिजलीघर पेट्रोल पंप के पास हुआ। फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव कोला निवासी 28 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र सुरेश सिंह नोएडा में नौकरी करते थे। होली की छुट्टी पर वह नोएडा से अपने साले अनुज 24 वर्ष निवासी सुकटिया, थाना हजरतपुर के साथ गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उझानी कस्बे में बिजलीघर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.