डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक गंभीर
अमरोहा, जुलाई 25 -- डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डिडौली निवासी फरमान व मुजम्मिल शुक्रवार रात दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव शहवाजपुर डोर के पास पीछे से आई तेज गति डीसीएम ने दूसरे वाहन से सााइड लेते वक्त उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फरमान की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.