डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक का हाथ कटा
लखनऊ, मार्च 18 -- फोटो -हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से हुआ फरार-पुलिस ने दोनों घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा-टू में कराया भर्तीसरोजनीनगर, संवाददाता। बिजनौर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक युवक का हाथ कट गया। जबकि दूसरा साथी घायल है। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से भाग निकला। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई के ट्रॉमा-टू में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर बताई।मोहनलालगंज के कुसमौरा गांव के मजरा लछीमन-परसपुर निवासी अर्जुन कुमार (35) गांव में ही रहने वाले अपने साथी कुलदीप (37) संग बाइक से बिजनौर के माती गांव की तरफ से परवर-पश्चिम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गढ़ी मोड़ के पास परवर-पश्चिम की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.