कन्नौज, जून 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शादी के कार्ड बांटने निकले दरोगा की बाइक में तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी हादसे में 22 बार दरोगा व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मैनपुरी जनपद के थाना बेवर अंतर्गत ग्राम नगला बहोरी निवासी पुष्पराज (25) पुत्र सुखदेव सिंह, पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं। वह अपने मित्र बेवर थाना अंतर्गत बीलपुर कमलपुर महमूदिया गांव निवासी शिवम यादव (24) पुत्र श्रीकृष्ण यादव के साथ बाइक से शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। वापस लौटते समय बरुआ सबलपुर के सामने शेरे-ए-पंजाब ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर ...