डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत
कानपुर, अगस्त 2 -- रसूलाबाद। रविवार देर रात रसूलाबाद शिवली मार्ग पर पहाड़ीपुर के निकट बिठूर जा रहे बाइक सवार कांवड़िये को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद साथी युवक घायलों को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। औरैया जिले के इकौरापुर गांव निवासी पैंतीस वर्षीय टोबे यादव पुत्र कल्लू यादव अपने गांव के ही पच्चीस वर्षीय रामजी यादव के साथ बाइक से जल लेने बिठूर जा रहे थे। देवकली पर सोमवार को जलाभिषेक करना था। रसूलाबाद पहाड़ीपुर के निकट सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे साथी कांवरिए घायलों को सीएचसी ले गए जहां डाक्टर सौरभ शाक्य ने टोबे यादव को म्रत घोषित कर दिया जबकि रामजी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.