बरेली, मई 20 -- भमोरा। गांव मकरंदपुर ताराचंद निवासी धीरज सिंह ने बताया कि वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे कि बरेली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके बेटे के भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायल शिक्षक को अस्पताल भेजा और डीसीएम व चालक की तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...