सोनभद्र, मार्च 1 -- हाथीनाला। स्थानीय थाना से दो किलोमीटर पहले वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार की देर शाम डीसीएम के धक्के से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डीसीएम वाहन को पकड़ लिया है। मिटीहिनिया थाना कोन निवासी 46 वर्षीय आशुतोष त्रिपाठी अपनी पत्नी 36 वर्षीय खुशबू त्रिपाठी के साथ मोटरसाइकिल से रेणुकूट की ओर से हाथीनाला की तरफ आ रहे थे। हाथीनाला से लगभग दो किलोमीटर पहले पीछे से आ रहे डीसीएम ने उनकी बाइक की डिक्की में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू त्रिपाठी सड़क पर गिर गईं, जबकि आशुतोष त्रिपाठी बाइक सहित किनारे गिर गए और सुरक्षित बच गए। गंभीर चोट लगने के कारण खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलि...