लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- उचौलिया थाना क्षेत्र में दो बाइक आपस में टकराने के बाद एक डीसीएम की चपेट में आ गई। इसमें दंपति और उनके दो बच्चे जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया। जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। उचौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। तभी पीछे से एक डीसीएम आ रही थी। वह बरेली से अजवापुर चीनी मिल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जा रही थी। बाइक सवार डीसीएम की चपेट में आ गया। जिसमें एक बाइक सवार फारूक निवासी कठिघरा थाना उचौलिया घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक सवार निजामुद्दीन निवासी नगरिया थाना मंझिला जिला हरदोई व उसकी पत्नी पत्नी हाजरा व दो बच्चे घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया। जहां पर निजामुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि बाकी घा...