लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- लखीमपुर-गोला मार्ग पर सकतापुर नहर पुल के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला सौजन्या थाना सदर कोतवाली व करण पुत्र धर्मवीर निवासी गांव कुआं डंडा थाना बंडा शाहजहांपुर किसी काम से लखीमपुर से वापस बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक डीसीएम वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद डीसीएम को ड्राइवर भाग ले गया जिसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा की टीम ईएमटी वीरेश कुमार और पायलट मनोज कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में भर्ती कराया। सीएचसी फरधान के अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और सभी मरीज सुरक्षित हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.