सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर। लखीमपुर की तरफ से आ रही डीसीएम बुधवार देर रात भदफर चौराहे के पास पहुंची ही थी तभी बोलेरो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बोलेरो भदफर चौकी की दीवार से जा टकराई। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। वहीं बोलेरो की टक्कर से भदफर चौकी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तंबौर के अमर नगर निवासी सुरेंद्र और संदीप चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। घायलों को लखीमपुर स्थित नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की सूचना में भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। गनीमत रही की हादसे के समय चौकी के बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.