इटावा औरैया, मार्च 14 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम डीसीएम की टक्कर से ढाबा संचालक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी 28 वर्षीय प्रतीक उर्फ जॉनी का पक्के बाग के पास हाईवे पर ढाबा है। शुक्रवार शाम वह पैदल हाईवे के रास्ते अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.