डीसीएम की टक्कर से घायल दर्जी की इलाज के दौरान मौत
हरदोई, जून 6 -- हरदोई, संवाददाता। बघौली थाना क्षेत्र के खजुरमई तिराहे के पास डीसीएम और बोलेरो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शनिवार दोपहर युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गढ़ी जयराजपुर निवासी 40 वर्षीय खलील सिलाई का काम करते थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को परिजन उन्हें दवा दिलाने के लिए लखनऊ लेकर गए थे। लौटते समय शाम के करीब खजुरमई तिराहे के पास उनकी बोलेरो में एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के समय बोलेरो में खलील के अलावा उनके छोटे भाई छोटे, मां मुन्नी, बुआ पहिया, बहन मैना, बुआ का पुत्र वारिस तथा चालक रामनिवास सवार थे। दुर्घटना में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.