बदायूं, मार्च 21 -- गैस सिलेंडर लेने जा रहे एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने डीसीएम और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा एमएफ हाईवे स्थित थाना व कस्बा अलापुर में शराब के ठेके के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव सढोमई निवासी सोनू 25 वर्ष पुत्र भीमसेन शुक्रवार को बाइक से गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अलापुर कस्बे में शराब की दुकान के सामने पहुंची, सामने से आ रहे डीसीएम वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत अपनी जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिल...