लखीमपुरखीरी, मई 1 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरनैया में शराब के नशे में डीसीएम ड्राइवर ने खेत से वापस आ रहे किसान के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को वाहन सहित हिरासत में लिया। राजकुमार (50) गुरुवार की देर रात गांव में अपने खेत से वापस आ रहे थे। उसी समय डीसीएम लेकर आ रहे बरनैया निवासी जानिश ने शराब के नशे में राजकुमार के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। यह भी पढ़ें- ड्राइवर को पीटने वालों पर होगी करवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.