डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा 50 मीटर घिसटकर पलटा, पांच घायल
मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। इसके बाद सड़क किनारे जाकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे नये बाईपास के पास गत्ता फैक्ट्री के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक मुरादाबाद की ओर से सवारियां लेकर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हाईवे पर सवारियों से भरे ई-रिक्शा में डीसीएम ने मारी टक्कर, पांच घायल टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटता हुआ गया और सड़क कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.