चंदौली, मार्च 16 -- चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर रोड पर सोमवार को भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के पास डीसीएम के धक्का से समुदपुर निवासी 65 वर्सीय सुरेन्द्र सिंह घायल हो गए। बलुआ पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सकलडीहा कि तरफ से चहनिया चौराहे से होते हुए मारुफपुर की तरफ डीसीएम ट्रक जा रही थी। वहीं सैदपुर मार्ग के एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान पर अपनी बाइक खड़ी कर सुरेंद्र सिंह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.