बदायूं, मार्च 16 -- कछला। गांव सराये स्वाले में सड़क हादसा हुआ। ग्रामीण नेकसू पुत्र लोचन साहू जब अपनी भैंस को सड़क पार करा रहे थे, तभी कछला से ननाखेड़ा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित पशुपालक ने कानूनी कार्रवाई हेतु चौकी में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज गौरव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...