कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर देहात,संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास शनिवार रात में डीसीएम की चपेट में आकर निम्दापुर गांव का रहने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जनकारी देने के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डेरापुर थाना क्षेत्र के निम्दापुर गांव का रहने वाला बाइस वर्षीय राघव कटियार पुत्र महेंद्र स्वरूप उर्फ राधा कृष्ण किसी काम से कांधी आया था। यहां स्थित पेट्रोल पंप के पास कानपुर- औरैया हाई-वे पार करते समय वह तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहंची पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.