डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत
सीतापुर, सितम्बर 25 -- महोली संवाददाता के अनुसार महोली के सतलोक आश्रम से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर जलालपुर मोड़ के पास गुरुवार देर रात डीसीएम और ट्रक में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। मिश्रिख के गुफारपुरवा निवासी नफीस (40) गुरुवार रात में डीसीएम लेकर सीतापुर की ओर जा रहा था। रात करीब दो बजे वह जलालपुर मोड़ के पास पहुंचा ही था तभी ओवरटेक करते समय सामने से आ रही ट्रक से डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में में नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रक चालक हादसे के बाद गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची महोली पुलिस ने नफीस को गाड़ी के केबिन से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महोली भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने नफीस को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टा महोली जेबी पाण्डेय के मुताबिक घटना स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.