डीसीएचबी के आंकड़ों के संकलन व सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश
सासाराम, अगस्त 19 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जनगणना विभाग पटना से आए जिला नोडल पदाधिकारी राधेश्याम कुमार की अध्यक्षता में जनगणना डीसीएचबी से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रखंड स्तर पर जनगणना से जुड़े आंकड़ों के संकलन, सत्यापन एवं अभिलेखों के अद्यतन की प्रगति की जानकारी ली गई। नोडल पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों से डीसीएचबी के लिए आवश्यक आंकड़ों व सूचनाओं के संग्रह की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होने देने तथा सभी आंकड़ों का सही तरीके से सत्यापन कर समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.