डीसीई में हुई कार्यशाला और पौधरोपण
दरभंगा, जुलाई 15 -- दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं जन जागरूकता अभियान विषय पर तकनीकी कार्यशाला एवं पौधारोपण का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता के डीपीओ नीतेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आईसी ठाकुर ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान कॉलेज कैंपस में 51 पौधे लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.