दरभंगा, जुलाई 17 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। तकनीकी शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) एवं एक सीमेंट कंपनी के मध्य सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर डीसीई में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जलार्पण समारोह के साथ हुआ। इसके बाद दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर डीसीई के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक निर्माण तकनीकों से जोड़ना है।

उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहभागिता उन...