दरभंगा, जुलाई 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता व नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार की ओर से पटना में आयोजित राज्य स्तरीय नवाचार प्रदर्शनी में अपने दो प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए हैं। दोनों परियोजनाओं का चयन 18 जुलाई को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन के लिए किया गया है। चयनित परियोजनाओं में पहली परियोजना रक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन निगरानी के लिए विकसित एक फोल्डेबल एवं त्वरित तैनाती वाला ड्रोन है। यह आधुनिक तकनीक से युक्त पोर्टेबल ड्रोन कम समय में प्रभावी निगरानी एवं टोही कार्य करने में सक्षम है। यह भी पढ़ें- Katihar News: आज सात नए डिग्री कॉलेजों का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री करेंगे वर्चु...