दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग (2021 बैच) के छात्र एवं युवा उद्यमी मयंक राज को उनके स्टार्टअप ड्रोनमैन के लिए बिहार सरकार के उद्योग विभाग की बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 के अंतर्गत 10 लाख की सीड फंडिंग के लिए चयनित किया गया है। ड्रोनमैन एक तकनीक आधारित स्टार्टअप है, जो कृषि, पर्यावरण निगरानी, सर्वेक्षण तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में ड्रोन आधारित समाधान विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। स्टार्टअप का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों, संस्थानों एवं उद्योगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- डीसीई के छात्र मयंक राज को मिली 10 लाख सीड फंडिंगडीसीई के प्राचार्य का समर्थन इस अवसर पर डीसीई के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि मयंक राज की सफलता संस्था...