डीसीईसीई परीक्षा हुई शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त,1047 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
हाजीपुर, मई 24 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद पटना द्वारा आयोजित डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई) परीक्षा रविवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 5,094 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था,जिनमें से 4,047 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि 1047 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किए गए। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.