कटिहार, मई 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा डीसीईसीई -2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अंतिम तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार और रविवार को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी की बहुस्तरीय व्यवस्था की है। परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरा, स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आज, 10:30 बजे से पहले करें इंट्रीपरीक्षा संचालन की तैयारी विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता ने सभी दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पर...