गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को समाहरणालय और नगर निगम कार्यालय में पौधारोपण हुआ। डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं। इनको संरक्षित करना हमारा कर्तव्य ओर दायित्व भी है। कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए यथासंभव सभी व्यक्ति को योगदान देना चाहिए। एक छोटा सा प्रयास भी आनेवाली पीढ़ियों के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है। समाहरणालय में एसपी डॉ. बिमल कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने पौधे लगाए। इधर नगर निगम कार्यालय में उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने परिसर में अमरुद के पौधे लगाए। उनके अलावा सहायक नगर आयुक्त अशोक हासंदा सहित कई कर्मियों ने भी पौधारोपण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.