शामली, मार्च 23 -- शामली। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीवी सिंह फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय मखमूलपुर-2 में बच्चों को निशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपियां, पेंसिल, रबर, कटर, स्टेशनरी किट, कलर और ड्राइंग बुक सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही विद्यालय को एक आधुनिक डेस्कटॉप कंप्यूटर भी भेंट किया गया। फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से लगातार विद्यालय को सहयोग प्रदान कर रहा है। सोमवार को कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आईसीटी और डिजिटल शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय को कंप्यूटर प्रदान किया गया है, ताकि बच्चे प्रारंभिक स्तर से ही तकनीक से परिचित हो सकें और भविष्य की चुनौतियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.