डीवी कॉलेज उरई की प्राची सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में द्वितीय पुरस्कार जीत बढ़ाया मान
उरई, अक्टूबर 2 -- उरई, संवाददाता। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन गांधी सभागार झांसी में किया गया। विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में डीवी कॉलेज उरई की छात्रा प्राची सिंह ने उत्कृष्ट वक्तव्य देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय बल्कि शहर का मान बढ़ा है। प्रतियोगिता में दयानंद वैदिक कॉलेज उरई की छात्राओं ने प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली एमएससी प्रथम सेमेस्टर रसायन विज्ञान की छात्रा प्राची सिंह, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त संस्कृति दीक्षित बीए तृतीय सेमेस्टर और तृतीय पुरस्कार प्राप्त कामना गौतम बीए प्रथम सेमेस्टर ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाग किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.