डीवीसी सीएसआर के सहयोग से टीबी मरीजों में पोषण किट वितरण
बोकारो, अगस्त 1 -- प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत और राज्य सरकार द्वारा अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित स्टेशन क्लब में डीवीसी सीएसआर एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरण किया गया। इसका उद्देश्य टीबी से पीड़ित मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित इलाज के लिए प्रोत्साहित करना था। कुल 50 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई। यह किट 6 महीनों तक दी जायेगी। जिला समन्वयक हेमंत कुमार झा, डीपीपीएम नितिन कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार, एए कुजूर, डीवीसी सीएसआर के मनीष कुमार चौधरी एवं अंकित राज उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: टीबी एक पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी, नियमित दवा का करें सेवन वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.