कोडरमा, अप्रैल 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा की बैठक जयनगर के मंझगावां में मोती राणा की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में विस्थापितों ने डीवीसी प्रबंधन व पावर मेक कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक में जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि प्रबंधन व कंपनी की मनमानी के कारण विस्थापितों, मजदूरों व किसानों मे जो आक्रोश है, वह 8 अप्रैल को दिखाई देगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने कहा कि विस्थापित परिवार को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए, धोखेबाजी से कंपनी नहीं चलेगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मोर्चा ने सिंगारडीह व डुमरडीहा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मौके पर सुरेश राणा, रामचरित राणा, रामचंद्र यादव, उमेश राणा, मुंद्रिका देवी, सरस्वती देवी, पार्वती देवी, नारायण यादव, उमेश यादव, हरि यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.