धनबाद, मई 21 -- मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी मैथन में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत माताडीह ग्राम में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीणों खासकर महिलाओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों व आम लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। सीएसआर मैनेजर डॉ कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से हम न केवल अपने गांव और समाज को स्वच्छ बना सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जनभागीदारी और जागरूकता से ही स्वच्छ एवं हरित भारत क...