डीवीसी मैथन में अधिकारियों ने किया पौधरोपण
धनबाद, अक्टूबर 7 -- डीवीसी मैथन में सेवा संकल्प अभियान के तहत बांध सुरक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को पौधरोपण किया गया। बांध पुनर्वास व सुधार परियोजना, राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (सिविल) व परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा ने किया। मौके पर आनंद मोहन प्रसाद (मुख्य महाप्रबंधक), प्रवीर चांद, रौशन लाकड़ा, विवेक रस्तोगी, डॉ उमेश कुमार, डॉ आनंद मोहन, सुखमय नायक सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.