बोकारो, सितम्बर 24 -- डीवीसी एसटीएमएम अस्पताल के द्वारा गुरूवार को सीटीपीएस के तेजस भवन सम्मेलन कक्ष में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। उद्घाटन परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी, सीनियर जीएम राजेश कुमार व नावाडीह सीएचसी के डा संतोष पांडेय ने किया। डा पांडेय ने डीवीसी अधिकारियों को आयुर्वेद से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि इसमें सभी बीमारियों का इलाज है। आयुर्वेद के महत्व, उपयोगिता व जीवनशैली पर जोर देते हुए कहा हम सभी को इसे अपनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों के सवालों के जवाब भी दिए। डीवीसी अस्पताल के उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा पीके घोष, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट बहरूल इस्लाम लस्कर, डीजीएम राजीव कुमार, अमित कुमार सिंहा, राजीव रंजन ओझा, राजीव रंजन, प्रताप सिंह, देवी कांत गुप्ता भाया, विनय कृष्ण दास, सत्येंद्र कुमार, सूर्य दलाई, पवन कुमार...