बोकारो, जुलाई 3 -- गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार कोलकाता स्थित डीवीसी मुख्यालय में ईडी एचआर से मुलाकात की एवं अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर चर्चा किया। इसमें मुख्य रूप से नया प्लांट व नई बस्ती में सरकारी सुविधा न मिल पाने के कारण जमीन का म्यूटेशन न हो पाने सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याएं शामिल हैं। विस्थापित गांव में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने पर समाधान ढूंढ़ने को कहा गया। बिजली, पानी, नाली, सड़क एवं पुल जैसी मूलभूत जरूरतों पर सीएसआर की मदद से यह सारे कार्य किया जा सके एवं जिनकी की जमीन गई है उनको पैप कार्ड के माध्यम से बाकी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। यह भी चर्चा की गयी कि जिन पेंशनधारियों को आवास मिला था उनके रेंट को कम किया जाए, इसपर एक कमेटी बनाकर निर्णय...