डीवीसी बीटीपीएस से दूसरे दिन भी उत्पादन ठप रहा
बोकारो, अगस्त 23 -- बेरमो ऊर्जांचल अंतर्गत डीवीसी बीटीपीएस की 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट से दूसरे दिन शनिवार को भी उत्पादन शुरू नहीं हो सका। ट्यूब लीकेज के कारण बीते शुक्रवार को बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया था। वहीं यहां से उत्पादित बिजली के नेशनल ग्रिड के माध्यम से झारखंड, बिहार, पंजा व दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों को भेजी जाती है। ऐसे में इन जगहों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इससे पहले शुक्रवार सुबह तक प्लांट की यूनिट से 364 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। दोपहर पौने दो बजे तक उत्पादन घटकर करीब 300 मेगावाट रह गया था। इसी दौरान ट्यूब लीकेज की पुष्टि हो सकी। मुख्य प्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने बताया कि सोमवार शाम तक लाइटअप कर उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है। यूनिट को शटडाउन देने के बाद बायलर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.