डीवीसी प्रबंधन व विस्थापितों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता
धनबाद, मई 14 -- डीवीसी पंचेत में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के विरोध में धरना दे रहे विस्थापितों की बुधवार की शाम को डीवीसी प्रबंधन व पुलिस पदाधिकारियों के साथ धनबाद एसडीओ लोकेश बारंगे की उपस्थिति में कार्यालय में बैठक हुई। विस्थापितों और डीवीसी ने निर्माणाधीन जमीन पर अपना-अपना दावा किया। डीवीसी प्रबंधन ने साफ कहा कि डीवीसी अपनी जमीन पर सोलर प्लांट का काम करवा रही है, जो राज्य सरकार के दस्तावेज पंजी टू में रिकॉर्ड दर्ज है। इस पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल काम जारी रहेगा और 15 दिनों बाद पुनः इस मामले में समीक्षात्मक बैठक की जाएगी।मौके पर एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, सीओ अशोक सिन्हा, डीवीसी के डीजीएम सोमेश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, ओपी प्रभारी सुजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधांशु शेखर झा, विस्थापित नेता मुख्तार अंसारी, संजय जायसवाल, पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.