कोडरमा, मार्च 31 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी प्रबंधन की मनमानी, स्थानीय मजदूरों की अनदेखी और विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आठ अप्रैल को गेट नंबर-1 के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी गई है। इसको लेकर डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने की। जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि डीवीसी किसानों और मजदूरों के साथ छल कर रही है। इसके विरोध में 8 अप्रैल को विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। माले नेता सह प्रखंड सचिव मुन्ना कुमार यादव ने कहा कि मजदूरों और किसानों के साथ लगातार दमन हो रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं। जिला सचिव अर्जुन यादव और पुरुषोत्तम यादव ने विस्थापित गांवों में लोगों को गोलबंद करने की जरूरत बताई। पूर्व उपप्रमुख वीरेंद्र यादव और मजदूर नेता राजेंद्र यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.