बोकारो, जुलाई 18 -- दामोदर घाटी निगम के 79वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरविद्यालयीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कक्षा 11वीं की छात्रा अदिति कुमारी एवं कक्षा 10वीं की छात्रा शैली कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता, त्वरित उत्तर देने की दक्षता एवं विषयों की गहरी समझ का परिचय दिया। प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए दोनों छात्राओं को आयोजकों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की शिक्षिका पुष्पांजलि राव छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं। झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा के प्राचार्य डॉ जीएन खा...