बोकारो, मार्च 9 -- डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में काम करने वाले ठेका/सप्लाई मजदूरों ने डीवीसी ठीकेदार मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार से टूल डाउन आंदोलन शुरू किया। जिसके कारण सीटीपीएस में कई विभागों का कामकाज प्रभावित हुआ। पहले दिन सप्लाई मजदूर प्लांट गए, अपनी हाजिरी बनाई मगर किसी भी तरह का काम नहीं किया। इस दिन डीवीसी के कोल माइंस लातेहार से एक रैक कोयला आया जिसे काफी देर तक खाली नहीं कराया जा सका। संबंधित विभाग के सप्लाई मजदूर एन बॉक्स रैक के पास खड़े रहे। बताया गया है कि इस टूल डाउन आंदोलन के कारण कई विभागों में एएमसी/एआरसी के तहत काम करने वाले ठेका मजदूर भी प्रभावित हुए। यूनियन के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले दिन आंदोलन सफल रहा और इससे यहां पर कम से कम 12 विभागों का कामकाज प्रभावित हुआ है। आंदोलन में मो आजाद, योगेंद्र प्रस...