बोकारो, मार्च 21 -- चंद्रपुरा/भंडारीदह, प्रतिनिधि। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड से छाई ले जा रहे हाइवा को भंडारीदह के निकट दामोदर नदी के पुल पार आग के हवाले कर दिया गया। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजकर 30 मिनट की है। पूरी हाइवा धू-धू कर रात भर जलती रही। इस संबंध में पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अनिल कुमार के लिखित शिकायत तथा वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चंद्रपुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना के बाद डीवीसी से छाई का परिवहन कार्य करने वाले कंपनियों व कर्मियों में रोष है। परिवहन कंपनी के प्रतिनिधि अनिल के अनुसार हाइवा नंबर टीएस19टीए 7810 छाई लेकर जब जा रही थी तभी गाड़ी को रोककर चालक वसीम अंसारी के साथ मारपीट की गई तथा बाइक में बैठाकर उसे कुछ दूर जंगल में ले गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.