डीवीसी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, गाड़ियों की लगी लंबी कतार
कोडरमा, मई 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा बांझेडीह के बैनर तले सोमवार को तीन मजदूरों संजय साव, राजू साव एवं संजय यादव का पास नहीं बनाए जाने के विरोध में डीवीसी गेट नंबर-1 के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन बाद में सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता इंटक जिला सचिव विजय पासवान ने की, जबकि संचालन पूर्व उपप्रमुख वीरेंद्र यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए विजय पासवान ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन और ठेकेदार लगातार मजदूरों का शोषण कर रहे हैं तथा मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है। प्रबंधन की उदासीनता के विरोध में मोर्चा एवं मजदूरों ने गेट जाम कर प्लांट का कार्य ठप कर दिया। इससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और मजदूरों का प्रवेश भी बंद हो गया। स्थिति को देखते हुए कोडरमा एसडीओ, डीएसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.