डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन,40 यूनिट रक्त हुआ जमा
बोकारो, जून 17 -- डीवीसी कोनार डैम डिस्पेंसरी परिसर में बुधवार को कोनार के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के दिशा-निर्देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोनार के सीनियर मैनेजर (विद्युत) विशाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। शिविर में स्थानीय लोग व कर्मियों ने बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जिसके फलस्वरूप कुल 40 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस मानवता पहल पर चर्चा करते हुए कोनार डिस्पेंसरी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी बीएन मंडल ने रक्तदान के महत्व को बताया। कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और हमारे द्वारा दिया गया महज एक यूनिट रक्त भी कई अमूल्य जिंदगियों को बचा सकता है। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान करने की भावुक अपील किया। वहीं समाज और प्रबंधन के कई गणमान्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.