बोकारो, अप्रैल 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दामोदर घाटी निगम(डीवीसी) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के नए पदस्थापित वरिष्ठ महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) राजेश कुमार को डीवीसी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। संगठन के सदस्यों ने आगामी 10 मई को होने वाले एज एम चुनाव मे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने के लिए सहमति दी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया। इस अवसर पर डीवीसी चंद्रपुरा इकाई के संपर्क अधिकारी राजीव कुमार महतो सहित यूनिट कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश पंडित, सुरेंद्र पटेल,संजीव कुमार, जटा शंकर,अजीत चौरसिया,कुंदन कुमार,अवधेश कुमार शर्मा, तौफीक अहमद,संजय भगत, जितेंद्र कुमार,सहदेव सिंह, बाबूलाल, कार्तिक महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...