कोडरमा, नवम्बर 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी केटीपीएस बॉझेडीह में बुधवार को केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर चार श्रम कोड के खिलाफ मजदूरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर संगठनों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा 21 नवंबर से लागू किए गए ये श्रम कोड पूरी तरह से श्रमिक-विरोधी और कॉर्पोरेट हितैषी हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएंगे। विरोध प्रदर्शन डीवीसी के मुख्य गेट पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व ऐक्टू जिला सचिव विजय पासवान और एटक जिला अध्यक्ष विनोद पासवान ने किया। प्रदर्शनस्थल पर बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश पासवान (सीटू), राजेंद्र यादव (झारखंड जनरल मजदूर यूनियन अध्यक्ष), दशरथ पासवान, उदय भारती, रामसुंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.