धनबाद, अप्रैल 26 -- डीवीसी के दो पावर ट्रांसफॉर्मरों में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के कारण शनिवार को जेबीवीएनएल को मिलने वाली बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। इससे आधे शहर में बिजली सेवा प्रभावित हो गई। सुबह नौ बजे डीवीसी ने अपने पुटकी ग्रिड से जेबीवीएनएल के गोधर सबस्टेशन को सप्लाई बंद कर दी। इसके चलते बैंकमोड़, पुराना बाजार, मनईटांड़, जोड़ाफाटक, मटकुरिया, गोधर से लेकर केंदुआ और करकेंद तक के इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि, कांड्रा ग्रिड से रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति कर कुछ समय के लिए लोगों को राहत दी गई। दोपहर करीब तीन बजे डीवीसी ने दोबारा जेबीवीएनएल को बिजली आपूर्ति शुरू की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। यह भी पढ़ें- दारागंज में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से रात भर गुल रही बिजली यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बत्ती गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.