डीवीसी कर्मचारी संघ के द्वितीय महासचिव का निधन
धनबाद, जुलाई 31 -- इंटक से संबद्ध डीवीसी कर्मचारी संघ के द्वितीय महासचिव सह वरिष्ठ श्रमिक नेता सुदामा सिंह (98) का निधन गुरुवार को उनके मैथन स्थित आवास में हो गया। सुदामा डीवीसी कर्मचारी संघ के प्रथम महासचिव बिन्देश्वरी दुबे के बाद संगठन के दूसरे महासचिव बने थे। निधन से डीवीसी परिवार और श्रमिक संगठनों में शोक की लहर है। सुदामा सिंह श्रमिकों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। एक लोकप्रिय मज़दूर नेता के रूप में वे अपनी सादगी और कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। डीवीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे कर्मचारी संघ की गतिविधियों में सक्रिय रहे। वह अपने पीछे दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.