डीवीसी अगले चार दिन चार घंटे करेगा बिजली कटौती
धनबाद, जून 25 -- धनबाद। शहर के कई क्षेत्रों में चार दिनों तक बिजली गुल रहेगी। इस कारण दो लाख से अधिक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। डीवीसी की ओर से गोधर वन और टू की बिजली चार घंटे तक बाधित कर अपने लाइन का मेंटेनेंस कार्य करेगी। इससे लोगों को घोर बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। गोधर वन और टू सर्किट की बिजली बाधित होने से बैंकमोड़,मटकुरिया,अशोक नगर,शास्त्री नगर,धोवाटांड़,धनसार,बस्ताकोला,गोधर,विकास नगर,जोड़ाफाटक सहित अन्य क्षेत्र में बिजली संकट छाया रहेगा। जेबीवीएनएल के नया बाजार सब डिवीजन के सहायक अभियंता सुजित कुमार का कहना है कि डीवीसी की ओर से मेंटेनेंस को लेकर विभाग गुरुवार से लेकर रविवार तक दिन के 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में निर्बाध रूप से आपूर्ति की जाएगी बिजली दूसरे सोर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.