डीवीटो स्कूल भवाली में नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन
हल्द्वानी, जुलाई 7 -- भवाली। डीवीटो स्कूल में मंगलवार को नव-निर्मित शैक्षणिक भवन का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि बरेली डायोसिस के बिशप रेव. इग्निसियस डिसूजा ने दीप जलाकर व फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को परिश्रम और अनुशासन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सिस्टर लिसी ने बताया कि यह आधुनिक भवन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक सिस्टर ट्रीजा जॉर्ज, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.