डीवीएनपीजी में स्नातक-स्नातकोत्तर प्रवेश सूची जारी
गोरखपुर, जुलाई 25 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीएससी (बायो), बीकॉम और एमकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश मेरिट सूची शनिवार को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी। चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 27 और 28 जुलाई को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा। बीए की मेरिट 398 से 164, बीएससी (बायो) में अनारक्षित 344-333, ओबीसी 332-331, एससी 302, एसटी 303, बीकॉम 393-244 तथा एमकॉम 787-561 तक घोषित की गई है। प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने अभ्यर्थियों से मूल प्रमाणपत्र, छायाप्रति और ऑनलाइन आवेदन की प्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- AU Admission 2026 : 4 वर्षीय बीएड में प्रवेश को पहला कटऑफ जारी, राज्य विश्वविद्यालय में काउंसलिंग आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.